धमतरी

मोदी सरकार गरीबों, वंचितों और पिछड़ों के लिए समर्पित रही है - रंजना
26-Jun-2023 4:07 PM
मोदी सरकार गरीबों, वंचितों और पिछड़ों  के लिए समर्पित रही है - रंजना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 26 जून। मोदी जी कार्यकाल के 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के सभी योजनाओं को घर घर जाकर सम्पर्क करने गंगरेल मंडल के डुबान क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरबांधा, हरफर, पटौद एवं अरौद डु गांव विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू, भाजपा वरिष्ठ देवनाथ नेताम, गंगरेल मंडल अध्यक्ष उमेश साहू, , रुद्री सरपंच अनिता यादव, धर्मराज सिन्हा, डामेश्वर सिन्हा पहुंचे, जहां पर जनता के मध्य जाकर ग्रामीणों से को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 9 साल बेमिसाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण योजना का पत्रक वितरण करते हुए सभी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दिया गया।

विधायक रंजना साहू ने बताया कि अंत्योदय के सिद्धांत से भारतीय जनता पार्टी की केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार सदैव गरीबों वंचितों और पिछड़ों के लिए समर्पित रहा है,माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, भारत ने जन-केंद्रित शासन की दिशा में एक आदर्श बदलाव देखा है। पूरे देश में अंतिम छोर तक लाभ पहुंचाने और विकास के परिणामों को बढ़ाने के लिए सभी क्षेत्रों में ऐतिहासिक नीतियां और पहल लागू की गई, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के इन 9 वर्षों में गति के साथ प्रगति का जो मॉडल विकसित हुआ है, वह भारत को अलग ही ऊंचाइयों पर ले गया है। बुनियादी ढांचे के विकास, विश्वविद्यालयों और मेडिकल कॉलेजों की स्थापना में हो रही प्रगति के साथ ही दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का स्पष्ट आह्वान वंचितों के जीवन में सुधार लाने के उद्देश्य से नीतियों की आधारशिला बन गया।

गंगरेल मंडल अध्यक्ष उमेश साहू ने बताया कि स्वर्णिम भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने नए आयाम स्थापित करते हुए गरीबों के कल्याण के लिए कार्य किए है।

पूर्व जनपद सदस्य देवनाथ नेताम ने कहा कि निर्माण कार्यों में नए आयाम स्थापित करते हुए केंद्र सरकार ने घर-घर तक विभिन्न योजनाएं लाकर सशक्त भारत निर्माण मोदीजी की देन है।


अन्य पोस्ट