धमतरी

सिरसिदा में कमलचन्द्र भंजदेव का भव्य स्वागत
26-Jun-2023 3:24 PM
सिरसिदा में कमलचन्द्र भंजदेव का भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 26 जून।  भाजपा के सिहावा विधानसभा प्रभारी बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे।

 जहाँ उन्होंने बेलर तथा नगरी मंडल में क्रमानुसार नवागाँव, कसपुर, गिधावा, पावद्वार, सिहावा, डोंगरीपारा, सिरसिदा में आगमन हुआ। कार्यक्रम की रूप रेखा में ग्राम सिरसिदा पहुँचने पर ग्रामवासियों ने भव्य रूप से बाजा गाजा के साथ महाराजा साहब का स्वागत किया जहाँ महाराजा साहब ने सिरसिदा की स्वयंभू शीतला माता का पूजा अर्चना किए तथा जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के तत्वधान में 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के तहत मोदी सरकार की उपलब्धियाँ बताईं तथा धर्मांतरण को रोकने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर बस्तर महाराजा कमल चंद्र भंजदेव जी, जिला सह प्रभारी हलधर साहू, पूर्व विधायक पिंकी शाह, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, मोहन नहाटा, मंडल महामंत्री राकेश चौबे, मनोहर मनिकपुरी, मोहन पुजारी, विकल गुप्ता, राजेश गोसाई, निखिल साहू, शैलेंद्र धनुसेवक, प्रवीण गुप्ता, तेजस्विनी साहू, अंचला यदु, भूपेश साहू, संजय सारथी, नरसिंह मरकाम, राकेश निर्मलकर, ग्राम पटेल तेज नाथ साहू, शीतला पुजारी बृज लाल पटेल, दुर्गा पूजा अध्यक्ष भूषण साहु, देवव्रत गौतम, बलराम ध्रुव, गुमान ध्रुव, उमेदी राम साहू, सोहद्रा नेताम, मीना तिवारी, विमला साहू, सुनील निर्मलकर, यशवंत साहू, राजा पवार, नीलम साहू, सत्यवती नेताम, उषा जांगडे, एवं भारी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट