धमतरी

सिहावा विधायक ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण
26-Jun-2023 3:23 PM
सिहावा विधायक ने किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 26 जून।  ग्राम पंचायत नवागांव (सांकरा) के खमनापारा में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के करकमलों से हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक महोदया ने ग्रामीण जनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार गांव गरीब, किसान और मजदूरों के हित को ध्यान में रखकर लगातार काम कर रही है। प्रदेश सरकार की न्याय योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है साथ ही रोजगार के अवसर भी बढ़ें है।

विधायक डॉ.ध्रुव ने आगे कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार बीते 9 सालों में हर मोर्चे पर विफल रहीं है ना महंगाई कम हुई, ना युवाओं को रोजगार मिला। जीएसटी और नोटबंदी से लोग उभर नहीं पाए है।

उक्त कार्यक्रम में ऋषि ओटी सरपंच ग्राम पंचायत नवागांव (सांकरा), भगवान सिंह नेताम अध्यक्ष आदिवासी गोड़वाना समाज महामाई फरसियां, मीना बंजारे सदस्य जिला पंचायत धमतरी, लखन लाल ध्रुव पीसीसी सदस्य, भूषण साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी, वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश बिसेन, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रताप नाग, मंडी सदस्य राजेन्द्र सोनी, परदेशी राम कुंजाम, दिलीप मरकाम, धनेश मरकाम, लक्ष्मी नारायण मरकाम, सोहन मरकाम, प्रभु राम नेताम, जवाहर लाल मरकाम, भूपेन्द्र कुंजाम, मोतीलाल दिवाकर, अमरू नेताम, सेवती बाई मरकाम सहित समस्त वार्ड पंच और ग्रामवासी काफी संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट