धमतरी

विधायक लक्ष्मी ने सिहावा विस में विकास को दी गति, करोड़ों के विकास कार्यों की दिलाई मंजूरी
26-Jun-2023 3:01 PM
विधायक लक्ष्मी  ने सिहावा विस में विकास को दी  गति, करोड़ों के विकास कार्यों की दिलाई मंजूरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 26 जून। सिहावा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 56 की विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने अपने कार्यकाल में अरबों रूपए के विकास कार्यो की मंजूरी दिलवाकर नगरी, सिहावा, मगरलोड क्षेत्र में विकास की गति बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसमें शासन के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किसान, हितग्राही, पट्टाधारी, सडक़े, भवन, स्कूल भवन, गौठान, शौचालय निर्माण, जनजीवन मिशन के कार्य, पुल पुलिया, मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान निधि शामिल हैं।

सिहावा क्षेत्र में कुल धान खरीदी 1698129.23 क्विंटल में भुगतान 100772.85 लाख रूपए, मुख्यमंत्री द्वारा सिहावा विधानसभा अन्तर्गत दौरा, भेंट मुलाकात, वर्चअल, विडियो कान्फेस से की गई घोषणा 18368.74 लाख है। राजीव किसान न्याय योजना से 23980.89 लाख रूपए प्रदान किये गए। जिसमें लाभान्वित किसान 94262 है। किसानों का कर्जमाफी 3920.86 लाख रूपए जिसमें लाभांन्तिव किसानों की संख्या 18632 है। सांकरा में नवीन विद्युत वितरण केन्द्र की स्थापना से लाभान्वित ग्राम 41 तथा कुल उपभोक्ता 6600 को फायदा हुआ है। बिजली बिल हॉफ योजना से 95973 उपभोक्ताओं का कुल 9.79 करोड़ की छूट प्रदान की गई है।

कृषि पम्प एवं जीवन ज्योति अंतर्गत 20420 उपभोक्ताओं के कुल 6.56 करोड़ की छुट मिली। सिंचाई कर्ज माफी योजना से 127 ग्रामों के 23416 किसानों का 169.939 लाख रू. का कर्जमाफ हुआ। सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र - 55, सामुदायि वन अधिकार मान्यता पत्र 1281तथा व्यक्तिगत वन अधिकार मान्यता पत्र 9846 हैं।

 प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना से 7 सडक़ का निर्माण , मेनरोड से सिंगपुर, रानीगांव से मल्हारी, सिरसिदा से सिहावा, डोगरडुला से राजपुर परसवानी, बटनहर्रा, घोटगांव, सिहावा चर्रा से गढडोंगरी, मगरलोड मेनरोड से बनियातोरा सोनपैरी, गट्टासिल्ली से करैहा भनसुली, गट्टासिल्ली से गोहाननाला तथा केन्द्र परिवर्तित नाबार्ड योजना से 12.36 करोड़ से घठुला-पोडागांव-बिरनासिल्ली कैम्प तक पक्की सडक़ की मंजूरी मिली है।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना से 76 कार्य में 433.12 लाख रू. से 4 रंगमंच, 5 सामुदायिक भवन, 54 सीसी सडक़ एवं 13 अन्य कार्य हुए। विधायक निधि से 203 कार्य हेतु 971.82 लाख रू. से 49 रंगमंच, 50 सामुदायिक भवन, नगरीय निकाय में मूलभूत अधोसंरचनाओं का कार्य 463.39 लाख रू. से कराए गए।

इसी प्रकार नगर पंचायत नगरी बांधा तालाब का गहरीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य 164 लाख रू. से, मुख्यमंत्री सुगम सडक़ योजना से 27 कार्य 231.65 लाख रु. से, गौठान निर्माण 150 कार्य 1457.49 लाख रू. से, नवागांव आदिवासीपारा से कट्टीगांव पहुंच मार्ग पर सीतानदी पर उच्चस्तरीय पुल 683.67 लाख रू. से मंजूर हुआ है। गोधन न्याय योजना से 103 लाख रू. की गोबर खरीदी, जनसंपर्क निधि से 341 समूह, संस्था को 22.50 लाख रू. का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान निधि से 475 व्यक्तियों को 80.55 लाख रू. का वितरण किया गया।

परियोजना प्रशासक द्वारा आश्रम छात्रावास अधोसंरचनाओं का निर्माण 184.50 लाख से, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग द्वारा 222 कार्य विभिन्न अधोसंरचनाओं का निर्माण 1228.31 लाख से तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं में 405.90 लाख से 6274 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं।


अन्य पोस्ट