धमतरी
आयकर विभाग करेगा आदिवासी कर्मचारी, अधिकारी, समिति एवं संस्था का सम्मान
26-Jun-2023 3:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 26 जून। आयकर विभाग की ओर से आदिवासियों के क्षमता संवर्धन हेतु कार्य करने वाले आदिवासी कर्मचारी, अधिकारी, समिति एवं संस्था का सम्मान समारोह 27 जून को प्रात: 10 बजे से डाइट नगरी में आयोजित है।
इस कार्यक्रम में चीफ कमिश्नर आयकर छत्तीसगढ़ उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में अधोलिखित व्यक्ति /संस्था/समिति का सम्मान किया जाएगा। मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले आदिवासी बच्चों का सम्मान, जे ई ई और नीट में सफल आदिवासी बच्चों का सम्मान,चिंतनशील आदिवासी शिक्षकों का सम्मान,किसी क्षेत्र विशेष में लीक से हटकर कार्य करने वाले आदिवासी व्यक्ति/संस्था का सम्मान किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी डॉ व्ही. पी.चन्द्रा प्राचार्य डाइट नगरी ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


