धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 24 जून। विधानसभा धमतरी में चलाये जा रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत आमदी जोन अंतर्गत ग्राम पोटियाडीह में जोन प्रभारी महापौर विजय देवांगन, जोन सहप्रभारी परमानंद आडिल, जोन अध्यक्ष मनोज साहू, सेक्टर अध्यक्ष आमदी गजेंद्र कुम्भकार, सेक्टर अध्यक्ष पोटियाडीह रितु साहू, फकीर चंद वर्मा के उपस्थिति में बूथ कांग्रेस कमेटी गठन हेतु कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के द्वारा लगातार बूथ स्तर पर पहुंचकर बूथ कांग्रेस कमेटी की मजबूती के लिए कार्य किया जा रहा है। आमदी जोन के प्रभारी महापौर श्री देवांगन लगातार क्षेत्र के विभिन्न गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ गठन की प्रक्रिया को संचालित कर रहे हैं।
बैठक में बूथ कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों के चयन के साथ-साथ अन्य संगठनात्मक विषयो पर विचार विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महापौर विजय देवांगन ने बूथ कांग्रेस कमेटी को संगठन की नींव बताया। आगे कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एक लोकतांत्रिक संगठन है जहां बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव कार्यकर्ताओं की सहमति के आधार पर किया जाता है, और आज के बैठक में हम सभी कांग्रेसजन ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का चयन करते हुए मजबूत बूथ कांग्रेस कमेटी का गठन करेंगे। महापौर ने आगे बताया कि प्रत्येक बूथ में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी सभी बूथों में महिलाओं को जिम्मेदारी सुनिश्चित कर महिला कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी जाएगी।
मनोज साहू ने कहा कि भूपेश सरकार की योजना आम लोगों के लिए किसानों के लिए व्यापारियों के लिए मज़दूरों के लिए ही बनायी गई है और इन सभी योजनाओं से आम लोगों को बहुत लाभ हुआ है
बूथ का गठन इस प्रकार से किया गया है
बूथ नं.61 अध्यक्ष भरत साहू,उपाध्यक्ष दिनेश देवांगन, रोहित ध्रुव दुष्यंत यादव कोषाध्यक्ष प्रेम नाथ साहू, सचिव राजू ध्रुव, गौतम साहू/रामाधीन, गीता सिन्हा, सह सचिव चूरामन पटेल, परमानंद ध्रुव लीना ध्रुव, सो.मिडिया समन्वय उदेशंकर साहू, कार्यकारणी सदस्य कोमल ठाकुर, सोहद्रा बाई, गायत्री देवांगन, हेमंत निर्मलकर, सुरेखा साहू, दिनेश ध्रुव, गोपेश्वर साहू, देवेन्द्र नांगरची।
बैठक में मुख्य रूप से जोन प्रभारी महापौर विजय देवांगन ,जोन अध्यक्ष मनोज साहू,गजेंद्र कुंभकार,चितेंद्र साहू,बलराम साहू एवं तीनो गांव से दिलीप साहू,रितु साहू ,रामकुमार सिन्हा, बिसाहू साहू, दिनेश पुरी, राजू ध्रुव, मोनू बघ्घा सहित कार्यकर्ता गण अधिक संख्या में उपस्थित थे।


