धमतरी
कुरुद, 24 जून। छतीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ कुरुद ब्लॉक में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष के लिए नेत्र चिकित्सक क्षितिज साहू को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है।
शुक्रवार को जिला अध्यक्ष संजय नारंग, उप प्रांताध्यक्ष शिवराम टण्डन, संभाग सचिव मनोज वाधवानी, जिला कार्यकारिणी एनके कश्यप, डीपी साहू की उपस्थिति में कुरूद ब्लाक स्वास्थ्य कर्मचारियों ने डॉ क्षितिज की लगन,दक्षता, कार्यक्षमता एवं मधुर व्यवहार को देखते हुए स्वास्थ्य कर्मचारी के समस्त कैडर ने सर्वसम्मति से अपना ब्लॉक प्रतिनिधि चुना है।
इस मौके पर ब्लॉक कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें संरक्षक गणेश देवांगन, उपाध्यक्ष रोहित पांडेय, घनश्याम बंजारे, सचिव डॉ. प्रवीण टण्डन, सहसचिव मनोज देवांगन, संगठन मंत्री डॉ. लोमेश कुर्रे, कोषाध्यक्ष गीतेश सोनवानी, सह कोषाध्यक्ष नोगेन्द्र साहू एवं दीपेश साहू, मीडिया प्रभारी डॉ. दुतेंद्र कंवर, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कीर्तिबाला साहू, उपाध्यक्ष दीपाली बंजारे, सचिव स्वाति वर्मा, सहसचिव सरला तिवारी एवं कार्यकारिणी में चितेश साहू, राजेश सोनी, सूरज जांगड़े, कमलेश साहू, योगेंद्र डहरिया, भारती साहू, मनोहर देवांगन, केशव वर्मा, राजेन्द्र ओझा, नीता साहू, भावना, भुनेश्वरी, सत्यभामा नेताम, यशवंत, राजकुमार साहू, विजय गिलहरे ,योगिता जोशी, कीर्तन साहू, दुलेश ध्रुव, राकेश कुंभकार ,लिकेश्वर प्रजापति, सोमप्रकाश साहू, लोकनाथ साहू, पुष्पेंद्र साहू, खिलेश्वरी, उषा ध्रुव, टिकेश्वरी साहू, अरुण साहू को शामिल किया गया है।


