धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 24 जून। कुरुद विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चन्द्राकर के जन्मदिन पर आज सुबह से ही उनके समर्थकों की भीड़ उमड़ी। विधायक ने भाजयुमो द्वारा लाए गए केक को काट कर जन्मदिन मनाया।
24 जून को कुरुद के पांच जनपथ स्थित निवास में सुबह से ही विधायक अजय चन्द्राकर को जन्मदिन की बधाई देने धमतरी विधायक रंजना साहू, पूर्व महापौर अर्चना चौबे, रामू रोहरा, महेंद्र पंडित, कुरुद के भाजपा नेता निरंजन सिन्हा, मालकराम साहू, सहित सैकड़ों समर्थकों की भीड़ लगी रही।
पूर्व मंत्री के जन्मदिन पर एक समाजिक संस्था द्वारा रक्तदान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। विधायक श्री चन्द्राकर ने कोविड काल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य अमले एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित समाज के विभिन्न तबके के फ्रंट लाइन वर्कर्स को सम्मानित किया।
इस मौके 40 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर विधायक के दिर्घायु होने की कामना की। जिस पर अजय ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर भानु चंद्राकर, ज्योति चन्द्राकर, भूपेंद्र चंद्राकर, रविकांत चन्द्राकर, अनुराग चन्द्राकर, कुलेश्वर चंद्राकर, डॉ प्रदीप हिशीकर, मालकराम साहू, तिलोकचंद जैन, राजेश पवार, सुरेश अग्रवाल, हरिशंकर सोनवानी, गौकरण साहू, पुष्पेन्द्र साहु, कृष्णकांत साहू, भूपेंद्र सिन्हा, कमलेश चन्द्राकर, विन्नू साहू, लोकेश साहू, किशोर कुर्रे, त्रिलोचन साहू, राहुल बांधेकर, विक्रम बंजारे आदि उपस्थित थे।


