धमतरी
प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 25 को
23-Jun-2023 4:18 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 23 जून। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में नवीन प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए आगामी 25 जून को सुबह 11 से दोपहर 1.30 बजे तक प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में दो परीक्षा केन्द्र डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोकुलपुर को बनाया गया है। परीक्षा के लिए विभागीय वेबसाईट में जाकर दिए गए स्थान पर परीक्षार्थी का आवेदन क्रमांक एवं विद्यार्थी के पिता का मोबाइल नंबर प्रविष्ट कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


