धमतरी

योग भारतीय सभ्यता की विश्व को अद्वितीय देन-रंजना
22-Jun-2023 2:48 PM
योग भारतीय सभ्यता की विश्व को अद्वितीय देन-रंजना

योग शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का वरदान है - शशि पवार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 22 जून। स्व.पंढरी राव कृदत्त टाउन हाल (इंडोर स्टेडियम) में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर धमतरी विधानसभा स्तरीय योगा दिवस मनाया गया जिसमें विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल होकर योग कर सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारतीय सभ्यता की विश्व को अद्वितीय देन है,जो तन और मन दोनों को स्वस्थ रखती है, योग शरीर की शक्ति और मन की शांति को बढ़ाता हैं, योग शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का वरदान है, इसको अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का हमें संकल्प लेना होगा, अपने दैनिक जीवन में नियमित योग की शुरुआत करते हुए स्वयं को स्वस्थ और निरोग रखें यह प्रयास हमारा होना चाहिए। योग न सिर्फ मनुष्य के मस्तिष्क और शारीरिक संरचना को संगठित करता है, बल्कि यह मनुष्य के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करता है।

रंजना साहू ने आगे कहा कि भारत की प्राचीनतम परंपरा की पहचान योग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से विश्व बंधुत्व का प्रतीक बन गया है, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र संघ में इंटरनेशनल योगा डे का प्रस्ताव रखा गया, जिसको संपूर्ण विश्व ने स्वीकार कर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने संकल्पित हुए और आज एक विश्व एक स्वास्थ्य थीम पर अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

 इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कविंद्र जैन, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, जिला मंत्री बिथिका विश्वास, जनपद सदस्य जागेंद्र साहू, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, राकेश साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रकला साहू, रेशमा शेख, दिलीप पटेल, भूपेंद्र साहू, नम्रता पवार, रितिका यादव, नीलू रजक, अमित साहू सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन एवं कराटे सीख रहे बच्चे उपस्थित रहे। योग सिखाने मुख्य रूप से कोमल सार्वा उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट