धमतरी
क्षेत्र की खुशहाली की कामना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 21 जून। जिले में हर वर्ष की भांति रथयात्रा पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर धमतरी विधायक रंजना डीपेन्द्र साहू ने क्षेत्रवासियों को रथयात्रा पर्व की बधाई देते हुए सबके खुशहाली की कामना हेतु भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना किए।
विधायक रंजना साहू ने कहा कि हिन्दू धर्म में चार धामों में एक जगन्नाथ रथयात्रा है। रथयात्रा में शामिल होने से भक्तों के कष्ट दूर होते है। जगन्नाथ भगवान की कृपा दृष्टि से समस्त क्षेत्र में सदा खुशहाली एवं हर्षोल्लास हो, संपूर्ण जगत के नाथ भगवान जगन्नाथ हैं, दीन दुखियों के दुख हर कर उनके जीवन में खुशियों की भंडार भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से भरता रहा है, धमतरी शहर के जगदीश मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा, बड़े भैय्या बलदाऊ रथ में सवार होकर शहर भ्रमण करते हुए गौशाला मैदान पहुंचे। इस दौरान भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा।


