धमतरी
युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी का 53 वां जन्मदिन मनाया
20-Jun-2023 7:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 20 जून। युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, छत्तीसगढ़ प्रभारी डा.पलक वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार सिहावा विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी का 53 वां जन्मदिन मनाया गया। इसके तहत युवा कार्यकर्ता व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव ग्राम दुगली पहुंचे।जहां उन्होंने कमार परिवारो संग केक काट कर एवं फल वितरण कर जन्मदिन की खुशियां बाँटी। इस दौरान विशेष रूप से युवा कांग्रेसजिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुंजाम, प्रदेश सचिव नदीम अली,अभिषेक बंजारे, नीलकमल साहू, रतेश्वर ध्रुव एवं वरिष्ठ कांग्रेसी अनूप वट्टी,रमाकांत तिवारी, मैथुराम, चैनसिंह,नरेंद्र मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


