धमतरी
चर्रा, चरमुडिय़ा, नवागांव (उ) एवं दर्रा में 27 को सामान्य अवकाश
20-Jun-2023 5:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 20 जून। सामान्य प्रशासन विभाग, रायपुर द्वारा त्रि स्तरीय पंचातयों के आम एवं उप निर्वाचन 2023 के दौरान 27 जून को सम्पन्न होने वाले मतदान कार्य के लिए निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित शासकीय संस्थानों/कार्यालयों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। अधिसूचना के परिपालन में धमतरी जिले के जनपद पंचायत कुरूद स्थित ग्राम पंचायत चर्रा, चरमुडिय़ा, नवागांव (उ) और दर्रा में स्थित शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों में 27 जून, मंगलवार को मतदान कार्य के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


