धमतरी
हटकेश्वर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम
20-Jun-2023 5:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 20 जून। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 9 वां योग दिवस पर जिले में जिला मुख्यालय स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी, गायत्री आयुष पॉली प्राकृतिक चिकित्सा क्लिनिक के पास हटकेशर धमतरी में 21 जून को सुबह 7 बजे से सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन के लिए भारत सरकार आयुष मंत्रालय नई दिल्ली से दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं। इसके तहत प्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण और नगरीय निकायों में ’एक विश्व एक स्वास्थ्य’ थीम पर योगाभ्यास किया जाना है। कलेक्टर ने जिले में पदस्थ सभी अधिकारी, कर्मचारियों को सुबह 6.45 बजे कार्यक्रम स्थल में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


