धमतरी

शहीद निर्मल सिंह की याद में फ्लड लाइट में क्रिकेट स्पर्धा
20-Jun-2023 3:35 PM
शहीद निर्मल सिंह की याद में फ्लड लाइट में क्रिकेट स्पर्धा

नगरी, 20 जून। विकासखण्ड नगरी के राजीव ग्राम दुगली के शहीद निर्मल सिंह नेताम खेल ग्राउंड में छत्तीसगढ़ के ग्रामीण खेल प्रतिभा को निखारने एवं अवसर प्रदान करने,शहीद निर्मल सिंह नेताम की स्मृति में डायमंड क्रिकेट क्लब दुगली के सदस्यों ने आठ दिवसीय रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में सिहावा विधानसभा के विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने बढ़ चढक़र सहयोग प्रदान किया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने बराबर साथ दिया, सरकारी अधिकारी,कर्मचारियों ने भी अहम साथ निभाया।

 ग्राम के व्यवसायिक सदस्यों ने ग्राम पंचायत दुगली कौव्हाबाहरा कोलियारी के ग्रामीणों ने आयोजक परिवार का हौसला बढ़ाते हुए तन मन और धन से सहयोग प्रदान किया, जिनके लिए आयोजक परिवार के मार्गदर्शक सुरेन्द्र राज ध्रुव एवं आयोजक परिवार के अध्यक्ष नशुरूद्दीन शेख ने उन समस्त सहयोगियों का आभार जताया है।


अन्य पोस्ट