धमतरी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नियुक्त किया सेक्टर अधिकारी
17-Jun-2023 6:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 17 जून। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी ने त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन के मद्देनजर कुरूद के तीनों सेक्टरों के लिए संबंधित नायब तहसीलदार को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया है। सेक्टर-01 के लिए नायब तहसीलदार कुरूद मुकेश कुमार गजेन्द्र, सेक्टर-02 के लिए नायब तहसीलदार भखारा दीपेन्द्र कुमार पटेल और सेक्टर-03 के लिए नायब तहसीलदार मगरलोड जितेन्द्र कुमार डहरे को सेक्टर अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर रघुवंशी ने सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल अपनी उपस्थितति संबंधित रिटर्निंग अधिकारी, पंचायत से सम्पर्क कर आबंटित सेक्टर संबंधी अभिलेख प्राप्त कर निर्वाचन से संबंधित कार्य पूरा करना सुनिश्चित करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


