धमतरी

मोदी सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित-रंजना
16-Jun-2023 10:03 PM
मोदी सरकार के 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित-रंजना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 16 जून। गरियाबंद जिला के गोहरापदर में विशाल जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री मोदी जी की उपलब्धियां गिनाई, जहां पर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के संचालक प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान कुरूद विधायक  अजय चंद्राकर के नेतृत्व में लगातार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अनेक सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी तारतम्य में बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोहरापदर में विशाल जन संवाद सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें सह प्रभारी पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, पूर्व कैबिनेट मंत्री व पूर्व सांसद चंद्रशेखर साहू, सांसद चुन्नीलाल साहू, बिंद्रानवागढ़ विधायक डमरूधर पुजारी, धमतरी विधायक रंजना साहू, गरियाबंद भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू सहित अनेक वक्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी की योजनाओं को जनसंवाद के माध्यम से जनता के समक्ष रखें और छत्तीसगढ़ प्रदेश को भ्रष्टाचार की दलदल में फंसाने वाले भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता को बताएं।

विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा जनहित के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने अनेक योजनाएं संचालित किए, जिसका लाभ विगत 9 वर्षों से जनता को मिल रहा है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा है, उन्होंने उज्जवला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, धान सहित विभिन्न खाद्यान्नों के समर्थन मूल्य में वृद्धि, हर घर नल जल योजना से जल पहुंचाना, किसानों को सलाना सम्मान निधि आयुष्मान योजना से मुफ्त इलाज, महिला सशक्तिकरण के लिए घर घर में शौचालय निर्माण कोरोना काल से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से मुफ्त राशन, करोड़ों भारतवासियों का स्वयं का जनधन खाता जैसे अनेक योजनाएं जनता के लिए लाई जो प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बेमिसाल जनता की सेवा, देशवासियों के स्वाभिमान के लिए सुशासन का निर्माण और गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं के द्वारा कल्याणकारी कार्यों का संचालन ही भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य रहा है।


अन्य पोस्ट