धमतरी

रोजाना जाम से राहगीरों को मिलेगी निजात
15-Jun-2023 8:22 PM
रोजाना जाम से राहगीरों को मिलेगी निजात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 15 जून। बढ़ते शहरीकरण व वाहनों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि के मद्देनजर अब धमतरी शहर में स्टेट बैंक रत्नाबांधा विवेकानंद नगर गली नंबर 3 व जोधापुर डाक बंगला वार्ड पीजी कॉलेज रोड के मध्य बाईपास रोड बनाया जायेगा जिसके निर्माण के लिए भूमिपूजन महापौर विजय देवांगन, वार्ड पार्षद सोमेश मेश्राम की उपस्थिति में वार्डवासियों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया।

 प्रथम चरण में विवेकानंद नगर गली नंबर 3 से महाराणा प्रताप भवन तक सीसी रोड बनाया जाएगा, द्वितीय चरण में महाराणा प्रताप भवन से जोधापुर स्कूल पीजी कालेज रोड तक बनाया जाएगा सीसी रोड।

महापौर विजय देवांगन ने बताया की शहर के मुख्य मार्गो की चौड़ीकरण की घोषणा भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कर चुके है, साथ ही हमारा प्रयास है कि वार्डो के बीच से ही सीसी रोड बनाया जाए, ताकि मैन चौक में यातायात का दबाव कम हो, शहर के नेशनल हाइवे बहुत व्यस्त रहते है,गली नंबर तीन से सीधा संपर्क,डाक बंगला,जोधपुर, सोरिद वार्ड से संपर्क होगा। यह बाईपास सीसी रोड निर्माण हो जाने से जोधापुर, डाक बंगला, सोरिद वार्ड वासियों का सीधा रत्नाबांधा रोड से सीधा संपर्क होगा,आने वाले समय में बढ़ते ट्राफिक के दबाव में ये रोड मिल का पत्थर साबित होगा।

  डाक बंगला वार्ड पार्षद सोमेश मेश्राम ने कहा कि शासकीय महाविद्यालय धमतरी का शिक्षा के क्षेत्र में गौरव शाली इतिहास रहा है। जिसमें अध्ययन के लिए सिर्फ धमतरी जिले के ही नहीं आस पास जिले के छात्र भी आते रहे है।

जोधापुर, डाक बंगला वार्ड में नेशनल हाइवे से कालेज के लिए प्रवेश होता है, इसी रोड में ही जोधापुर आंगनबाड़ी क्रमांक 2, जोधापुर प्राथमिक व माध्यमिक शाला, केन एकाङमी इंग्लिश स्कूल व कॉलेज है, वार्ड की पुराना बसावट व सघन बस्ती होने के कारण दो पहिया वाहनों के साथ ही चार पहिया वाहनों को कॉलेज तक पहुंचने में तक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, अब रत्नाबंधा रोड (स्टेट बैंक के बाजू)से सीधे कॉलेज रोड प्रवेश से कालेज के छात्रों के साथ ही आम लोगो के लिए ये सुगम रास्ता होगा, जिससे रत्नाबांधा रोड का सीधा संपर्क डाक बंगला, जोधापुर,सोरिद वार्ड से होगा जिसका लाभ आमजनों को होगा।

इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ होरीलाल साहू,पूर्व पार्षद चंद्रभान मेश्राम, एल्डरमैन लखन पटेल, रमेश लहरे, डॉ.कुर्रे ,इंजी. लोमस देवांगन,नमिता नांगवशी, वेदप्रकाश साहू,शिव कोसरे सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट