धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 15 जून। कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व में चलाए जा रहे मेरा गौठान, मेरा अभिमान कार्यक्रम के तहत टीम युकां ने कातलबोड़ की महिला स्व सहायता समूह, गौठान समिति सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं किसानों का श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
कुरुद विधानसभा में गौ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 22 मई से ग्राम पंचायत मौरीकला में इसका शुभारंभ किया गया था। विस युकां अध्यक्ष देवव्रत साहू ने बताया कि मेरा गौठान, मेरा अभिमान कार्यक्रम के तहत ग्राम संकरी, अटंग , बगदेही , गातापार, कुहकुहा, मोंगरा के गौठानो में जाकर हमने छग सरकार के महत्ताकांक्षी योजना को सफल बनाने वाले गौठान में कार्यरत स्व सहायता समूह की महिलाओं, एवं गौठान समिति सदस्यों का सम्मान किया है।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत कातलबोड में युवा कांग्रेस की टीम ने पहले गौठान का निरीक्षण किया।
फिर महिला समूह, गौठान समिति, पंचायत प्रतिनिधियों, किसानों का तिलक लगा श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर युकांध्यक्ष एवं पार्षद देवव्रत साहू, जनपद सदस्य रविंद्र साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी नरसिंग दीवान आदि ने ग्रामीणों को भूपेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रदेश में फिर से कका के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनाने का आह्वान किया। अंत में सरपंच सुनीता साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कामराय साहू, मोतीलाल साहू, भारत भूषण, बरातूराम साहू, ओमप्रकाश, केतन साहू , तुलेश्वरी यादव ,भागीरथी साहू, सेवक ओझा, रेखराम साहू, जुम्मन दीवान, हरख साहू, बंशी ध्रुव, किशन साहू, हरख प्रसाद, रूपेश्वर साहू, लखन साहू, भागवत, बेनीराम, नरेश, ज्ञानचंद, लाला, राजू, भोजलाल, संतराम साहू आदि ग्रामीण उपस्थित थे।


