धमतरी

सडक़ हादसे में इंजीनियरिंग छात्र की मौत
14-Jun-2023 6:45 PM
सडक़ हादसे में इंजीनियरिंग छात्र की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 14 जून। धमतरी में सडक़ हादसे में इंजीनियर छात्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भखारा से रायपुर रोड पर कार की ठोकर से बाइक सवार इंजीनियरिंग छात्र की मौत हुई है। भखारा पुलिस ने कार जब्त कर लिया है। हादसे के बाद कार ड्राइवर ने घायल को धमतरी जिला अस्पताल तक पहुंचाया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक ग्राम कोसमर्रा निवासी यशस्वी साहू (25 वर्ष) पिता रूपेश साहू रायपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र था। सोमवार सुबह अपनी बाइक सीजी 05 एन 7608 में वह कॉलेज जाने के लिए निकला हुआ था। भखारा से आगे शराब भट्टी के सामने रायपुर रोड में विपरीत दिशा से आ रही कार सीजी 04 एलएल 1202 ने ठोकर मार दी।  हादसे में यशस्वी गंभीर रूप से घायल हो गया। कार के ड्राइवर ने घायल को एम्बुलेंस से भखारा अस्पताल पहुंचाया, जहां पर स्थिति गंभीर होने पर धमतरी जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक, रूपेश साहू का एकलौता पुत्र था। भखारा पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। कार के ड्राइवर गोवर्धन निषाद निवासी रामनगर रायपुर ने बताया कि वह कुछ लोगों को लेकर रायपुर से धमतरी आ रहा था, तभी यह हादसा हो गया।  वह एम्बुलेंस में घायल को लेकर जिला अस्पताल  पहुंचा था, जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


अन्य पोस्ट