धमतरी
पानी से भरे लोटे में बंदर का सिर फंसा
08-Jun-2023 3:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
युवकों ने काफ़ी मशक्कत के बाद निकाला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 8 जून। कल देउरपारा (सिहावा) मंदिर परिसर के पास एक बंदर प्यास बुझाने के लिए तांबे के लोटे में पानी देखकर अपने सिर को फंसा डाला। जिसे ग्रामीण युवकों ने काफ़ी मशक्कत के बाद लोटे को खींच कर बाहर निकाला। तब जाकर बंदर ने राहत की सांस ली। बंदर को देखने ग्रामीणों की काफी भीड़ इक_ी हो गई थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


