धमतरी
विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम
06-Jun-2023 9:04 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 6 जून। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई तत्वाधान में प्रभारी प्राचार्य एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी आर.आर.मेहरा के निर्देशन में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय में किया गया।
पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ वातावरण निर्माण हेतु अधिकारी/कर्मचारियों तथा स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय के मैदान एवं ग्राम छिपली में 10 छायादार एवं 10 फलदार जैसे आम, जाम, अमरुद का पौधारोपण किया गया तथा छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में प्रो.हितेषा नंद ठाकुर, अविरल तिवारी, डॉ.ममता सौरज, अशोक कुमार ध्रुव, अब्बास मेमन, रोमनाथ चक्रधारी, चंद्रकुमारी नवरंगे, टिकेश साहू, रामदास यादव सहित रासेयो के स्वयं सेवक उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


