धमतरी

धमतरी की बेटी प्रांजलि मिश्रा का फारेस्ट रेंजर के पद पर चयन
05-Jun-2023 5:08 PM
धमतरी की बेटी प्रांजलि मिश्रा का फारेस्ट रेंजर  के पद पर चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 5 जून।
आमातालाब रोड धमतरी निवासी सुशील मिश्रा-पूजा मिश्रा की बेटी प्रांजलि मिश्रा का रेंजर (फारेस्ट)के पद में चयन हुआ , जन्होंने पूरे मिश्रा परिवार को गौरवान्वित किया।

प्रांजलि मिश्रा शुरू से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली छात्रा रही है।पीएससी सहित एसीएफ फारेस्ट की तैयारी की थी, रेंजर का पद मिलने से थोड़ा मायूस जरूर हुई,लेकिन उनकी मेहनत अभी भी यूपीएससी के लिये तैयारी जारी रहेगी।

प्रांजलि के बड़े पापा अशोक मिश्रा,अरूण मिश्रा, अनिल मिश्रा,भैया शेखर मिश्रा,भाई आशीष मिश्रा,शुभांक मिश्रा (प्रिंसु),यश दिवान,फूफाजी शेखर शर्मा,मामाजी डिगेश शर्मा सहित पूरे परिवार सहित ईष्ट मित्रों ने प्रांजलि को इस सफलता के लिये बधाई व शुभकामनाएं दिये।

पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर एवंं डीएसपी भावेश साव ने भी प्रांजलि को बधाई व शुभकामनाएं दिये।
 


अन्य पोस्ट