धमतरी

35 युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश
02-Jun-2023 7:08 PM
35 युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 2 जून। भारतीय जनता पार्टी कुशाभाऊ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश के महामंत्री केदार कश्यप, विजय शर्मा के समक्ष धमतरी जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार एवं प्रकाश बैस जिला महामंत्री के नेतृत्व में ग्राम अर्जुनी के विजय ध्रुव के साथ 35 युवाओं एवं नगरी मंडल के जय गढिय़ा बाबा आदिवासी नृत्य कलाकार साथियों के एवं ग्राम बाँधा के वैद्यराज दशरथ नेताम, गायतरू राम नेताम, धनराज नेताम सहित पटेल समाज के साथियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति विचारधारा से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री संजय मरकाम सांसद प्रतिनिधि मोहन पुजारी वरिष्ठ भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा पूर्व मंडल अध्यक्ष अमरसिंह पटेल, उत्तम साहू, बंसीलाल सोरी, ननकूदास मानिकपुरी, रतनू निषाद उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट