धमतरी
ड्राइवर प्रशिक्षण के लिए आवेदन 22 मई तक
19-May-2023 8:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 19 मई। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जिले के युवाओं को आई.टी.आई. कुरूद में लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर लेबल-3 का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कम से कम दसवीं पास, 18 से 45 साल तक की आयु के इच्छुक युवाओं से आगामी 22 मई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संस्था के प्राचार्य ने बताया कि दो माह की अवधि वाले इस प्रशिक्षण के दौरान सैद्धांतिक के साथ ही प्रायोगिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


