धमतरी
चन्द्र मौली माता मंदिर में की पूजा-अर्चना
17-May-2023 8:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 17 मई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात अभियान के तहत धमतरी विधानसभा अन्तर्गत ग्राम भटगांव और सोरम के सरहद पर स्थित चन्द्रमौली माता मंदिर पहुंचे।
उन्होंने माता की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख-शांति,समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर सिहावा विधायक लक्ष्मी ध्रुव, बालोद विधायक संगीता सिन्हा, राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, पूर्व विधायक धमतरी गुरूमुख सिंह होरा, जिला पंचायत धमतरी की अध्यक्ष कांति सोनवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


