धमतरी
वाहन की ठोकर, एक की मौत
16-May-2023 3:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमधा, 16 मई। धमधा-अतरिया मार्ग पर धरमपुरा के पास सडक़ दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत धमधा के वार्ड नंबर 7 निवासी भारत यादव छठी कार्यक्रम में छुईखदान गया हुआ था। वापसी के समय रविवार की रात करीब 8.30 बजे धरमपुरा मार्ग के पास किसी अज्ञात वाहन ने सामने से जबरदस्त ठोकर मार दी, जिसमें भारत यादव की मौके पर ही मौत हो गई। धमधा पुलिस जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


