धमतरी
हाथी दल दुगली-नगरी के आसपास जंगलों में
13-May-2023 2:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
खेतों-घरों को नुकसान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 13 मई। सिकासेर हाथियों का दल वन परिक्षेत्र दुगली, नगरी के आसपास जंगलों में विचरण कर रहे हैं। कक्ष क्रमांक 280 से लगा हुआ गजकंहार, कल्लेमेटा के खेतों में पहुंच कर फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है।
बीती रात को ग्राम गजकंहार में सुनाराम, हरीराम, गणेशराम, गोविंदराम, गजाधर के खेतों में पहुंच कर फसल को काफी नुकसान पहुंचाया है, वहीं हरिशचंद के मकान को भी तहस नहस कर दिया है।
हाथी निगरानी दल हाथियों पर नजर रखे हुए है। हाथी दल नगरी परिक्षेत्र के गज कन्हार बीट के कक्ष क्रमांक 271 में विचरण कर रहा है और दुगली परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 268 की तरफ बढऩे की संभावना है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


