धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 30 अप्रैल। शासकीय प्राथमिक विद्यालय अछोटी के प्रधान पाठक भानूराम ध्रुव के सेवानिवृत्त होने पर सरपंच, शिक्षक, विधार्थी एवं ग्रामवासियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी गई ।
विदाई समारोह में अपने शैक्षणिक जीवन का अनुभव साझा करते हुए सेवानिवृत्त प्रधानपाठक भानूराम ध्रुव ने कहा कि शिक्षक के तौर पर मैंने कुछ पीढिय़ों को पढऩा लिखना सिखाया है। उस आधार पर मैं कह सकता हूं कि ज्ञान एक ऐसा कोष हैं जिसे जितना बांटो उतना ही बढ़ता है। उन्होंने शिक्षा अधिकारी, साथी शिक्षक, जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी शैक्षणिक सेवा देते रहने की बात कहते हुए पालको से अपने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने का निवेदन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सरपंच पूर्णिमा ने एचएम ध्रुव के योगदान को शहराते हुए उनके स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में धनेश्वरी यादव, रजऊराम, महेश साहू, प्रकाश सेन ,जोहनुराम, अजय, रामाराम साहू, केआर चंद्राकर, मालती बनपेला, चुन्नुराम, लीलाराम साहू, दिपेश्वरी, हिंछाराम विश्वकर्मा, मदन चंद्राकर, नरेन्द्र कमलवंशी, कृपाराम पटेल, नरसिंग साहू, थनेन्द्र साहू, रेखा साहू व ग्रामीण जन उपस्थित थे।


