धमतरी

नीलम ने नीलम को सीएम से मिला कुरुद के लिए मांगा ब्लड बैंक
30-Apr-2023 4:17 PM
नीलम ने नीलम को सीएम से मिला कुरुद के लिए मांगा ब्लड बैंक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 30 अप्रैल। कुरुद के लोगों से भेंट मुलाकात करने पहुंचे सीएम भूपेश बघेल को मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर ने क्षेत्र की एक बालिका नीलम साहू द्वारा लिखित प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और परंपराओं के निर्वहन के लिए मुख्यमंत्री पर समर्पित एक कविता भेंटकर, कुरुद के लिए ब्लड बैंक कि मांग की।

 रेस्टहाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीलम चन्द्राकर ने अपने मुखिया को बताया कि कुरुद के सिविल हॉस्पिटल में में ब्लड बैंक की व्यवस्था नहीं होने से दुर्घटना या गंभीर बीमारी कि स्थिति में तत्काल ब्लड कि व्यवस्था के लिए पीडि़त परिवार को भटकना पड़ता है। दुसरे शहर से ब्लड का इंतजाम करते तक मरीज़ की जान चली जाती है। कुरुद में ब्लड बैंक खुलने से क्षेत्रवासियों को बहुत राहत मिलेगी। मंडी अध्यक्ष श्री चन्द्राकर की बात सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने परिक्षण उपरांत मांग पुरी करने का आश्वासन दिया।

ततपश्चात नीलम चन्द्राकर ने नन्ही कवियत्री नीलम साहु को सीएम से मिलवाया। कविता पढक़र प्रसन्न हुए सीएम ने बालिका से पूछा कि इतनी कम उम्र में इतनी अच्छी कविता कैसे लिख लेती हो ? तो बच्ची ने बताया कि आप हमारे प्रदेश के आधार और किसानों के भगवान हो आपकी बाते टीवी और अखबारों के माध्यम से  घर तक पहुंचती है, आपके विचारों से प्रेरित होकर मैंने कविता लिखी है। लम्बे समय से आपसे मिलने कि प्रतिक्षा में थी जिसे आज मेरे नीलम चाचा ने साकार करवाया है।

इस मौके पर तारिणी चन्द्राकर, महिम शुक्ला, रिज़वान रिजवी, उमेश कंडरा आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट