धमतरी
नगरी, 30 अप्रैल। कुकरेल मंडल के अंतर्गत शक्तिकेन्द्र कुकरेल (बांसपारा), सलोनी, छुही, केरेगांव, गट्टासिल्ली, सियारीनाला, दुगली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की 100 वीं एपिसोड को सुनने जन सैलाब उमड़ा। कार्यक्रम के प्रभारी विकल गुप्ता,मण्डल अध्यक्ष वामन साहू, महामंत्री अजय यादव, मोहन मानिकपुरी, दुर्गेश साहू ने पूरी व्यवस्था की।
मुख्यअतिथि के रूप में रामगोपाल साहू एवं चंद्रकला साहू कार्यक्रम में पहुंचे।
मन की बात सुनने के पश्चात सिहावा विधानसभा मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू ने सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि यदि कोई बेटी जन्म लेती है जो जन्म से लेकर के विवाह तक पूरा भार केंद्र सरकार लेती है।आज घर-घर में नल जल योजना आ रही है, केंद्र सरकार की है। चाहे देश की बात करें विदेश की बात करें आज कोई भी दूसरा देश भारत की ओर आंख उठाकर नहीं देख सकता। ऐसा उन्नत और समृद्ध भारत बना दिया है नरेंद्र मोदी ने।
मंडल अध्यक्ष वामन साहू ने कहा कि जितने भी जन कल्याणकारी योजना है केंद्र सरकार की है लेकिन यहां उसका श्रेय कांग्रेस की भूपेश सरकार लेती है । कार्यक्रम में सरपंच भोजबती ध्रुव, राजेंद्र ध्रुव, टेलेश्वर ठाकुर, भारत साहू, शैलेंद्र साहू, शंकर सेन, अशोक यादव, गौतम पटेल, त्रिवेणी विश्वकर्मा, शांति विश्वकर्मा, तारणी बघेल, कुमारी बाई यादव, सविता सेन, निर्मला कुंजाम, बिहारी सलाम, सुंदर सिंह परिहार, जपन यादव,सीतू सेन, राम कुमार नेताम, उत्तम साहू, संजय नेताम सहित 100 से अधिक लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में युवामोर्चा अध्यक्ष शैलेंद्र साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


