धमतरी

मोदी से मन की बात सुन विधायक का किया सम्मान
30-Apr-2023 3:41 PM
मोदी से मन की बात सुन विधायक का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 30 अप्रैल। रविवार को कुरुद, भखारा, मेघा, सिर्री मंडल में   भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम के सौंवा संस्करण का श्रवण किया। जिसमें  प्रधानमंत्री मोदी ने लोकल फॉर वोकल अभियान, स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढऩे, आत्मनिर्भर भारत निर्माण करने, टूरिज्म एवं पर्यावरण अभियान सहित विभिन्न क्षेत्रों पर देश को आगे बढ़ाने का संदेश दिए।

गौरतलब है कि कुरुद विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 30 अप्रैल को सभी बूथ स्तर पर मोदी के मन की बात सुनने का व्यापक इंतजाम किया गया था। जिसके तहत विधायक अजय चन्द्राकर ने भाजपा मंडल द्वारा सिर्री में आयोजित कार्यक्रम में मन की बात सुनी।

इस मौके पर मंडल प्रभारी भानु चंद्राकर, गौकरण साहू, पुष्पेन्द्र साहु के नेतृत्व में सिर्री को उप तहसील का दर्जा दिलाने पर विधायक का सम्मान किया गया। जिसमें झागेश्वर ध्रुव, जागेश्वर, शितेश सिन्हा, घनश्याम, तेजराम, सुरेश, देवेन्द्र, रश्मि, पूजा,लोकेश साहू आदि ग्रामीण शामिल थे। इस मौके पर विधायक श्री चन्द्राकर ने कहा कि सभी के निरंतर प्रयास से सिर्री को उप तहसील का दर्जा मिला है इसमें मेरे सम्मान करने की जरूरत नहीं है।

 उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि पढ़ा लिखा और योग्य हो तो विकास के काम कोई रोक नहीं सकता। विधायक ने गांव गांव में बढ़ते नशें और अपराध पर अंकुश नहीं लगा पाने के लिए सरकार की आलोचना की। इसी तरह भखारा मंडल में भी सभी भाजपाईयों ने बड़े मन से मोदी की मन की बात सुनी।

इस अवसर पर पुष्पलता रामगोपाल देवांगन, हरख जैन, चूड़ामणि साहू, गौतम जैन,झम्मन साहू,दीनानाथ साहू, राजू सेन, रामकृष्ण नेताम,सुमीत पांडे,अभिषेक शिंदे, धनुष देवांगन,उमेश सोनवानी,नवदीप गौर,विक्रांत शुक्ला, सियाराम पटेल,केदरू निर्मलकर, मोहन गोस्वामी, सुरेश बन, कमलेश साहू,सुरेंद्र पटेल, हेमू निषाद, सुशीला, मैना निर्मालकर,मीना देवले,गोमती साहू, आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट