धमतरी

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 मई तक आमंत्रित
28-Apr-2023 3:50 PM
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 3 मई तक आमंत्रित

धमतरी, 28 अप्रैल। छत्तीसगढ़ राज्य तथा राज्य के बाहर अध्ययनरत छत्तीसगढ़ के निवासी जो शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, नर्सिंग महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलीटेक्निक तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था में अध्ययनरत है, ऐसे अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति कक्षा बारहवीं से उच्चतर का पंजीयन स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई ऑनलाइन की जा रही है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12 वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्रवाई द्धह्लह्लश्चह्य://श्चशह्यह्लद्वड्डह्लह्म्द्बष्-ह्यष्द्धशद्यड्डह्म्ह्यद्धद्बश्च.ष्द्द.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ/ वेबसाईट पर ऑनलाइन की जा रही है। इसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य में अध्ययनरत विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु नवीन/नवीनीकरण 03 मई तय की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर अध्ययनरत विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन हेतु नवीन/नवीनीकरण के लिए 04 मई से 08 मई, ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक करने के लिए 10 मई तक और सेंक्शन ऑर्डर  लॉक करने के लिए 15 मई तक की तिथि निर्धारित किया गया है।

बताया गया है कि यह अंतिम अवसर विद्यार्थियों को प्रदाय किया जा रहा है। निर्धारित तिथियों के बाद शिक्षा सत्र 2022-23 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्त् िहेतु आवेदन, ड्रॉफ्ट प्रपोजल लॉक, सेंक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा।


अन्य पोस्ट