धमतरी

शासकीय हाईस्कूल तुमड़ीबहार का परीक्षा परिणाम घोषित
28-Apr-2023 3:01 PM
शासकीय हाईस्कूल तुमड़ीबहार का परीक्षा परिणाम घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 28 अप्रैल।
आदिवासी विकास खंड नगरी के दूरस्थ वनांचल स्थित शासकीय हाई स्कूल तुमड़ीबहार का सत्र 2022-23 का स्थानीय परीक्षा परिणाम 27 अप्रैल को घोषित किया गया। संस्था के प्रभारी प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने कक्षा नवमीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। सत्र 2022-23 में कक्षा नवमीं का परीक्षा परिणाम 68 फीसदी रहा। कक्षा में प्रथम ललिता यादव, द्वितीय तामेश्वरी भंडारी तथा नर्मदा ध्रुव तृतीय स्थान पर रहें। 

संस्था के प्रभारी प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को अंकसूची प्रदान कर सम्मानित किए। शासकीय हाई स्कूल तुमड़ीबहार का परिणाम घोषित होने पर उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ग्राम पंचायत ठेंनही के सरपंच श्रीधन सोम, शाला विकास समिति के अध्यक्ष भानूराम नेताम, शाला विकास समिति के सदस्य दिनेश कुमार यादव, संस्था के व्याख्यातागण- राजेन्द्र चिंडा, नंदिनी सोम, महेश्वरी साहू, डिगेश्वरी साहू, सहायक ग्रेड 03 अमृत बारला, टिकेश्वर ध्रुव, भरत मडॉवी, पालकगणों एवं ग्रामवासियों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर शुभकामनाएं प्रेषित किए । 

इस अवसर पर संस्था के प्रभारी प्राचार्य ने कक्षा नवमीं में उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं को अपने रुचि अनुसार विषय लेकर कक्षा दसवीं में अनिवार्य रूप से प्रवेश लेकर अपनी आगे की पढ़ाई को पूरा करने को प्रेरित किए।


अन्य पोस्ट