धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 27 अप्रैल। सिहावा विधानसभा क्षेत्र से मगरलोड की महिला मोर्चा लगातार कर रही जनसंपर्क, तेंदूभाठा ग्राम में महिला मोर्चा मगरलोड की बहनों ने जाकर केंद्र सरकार की महती योजनाओं की जानकारी दिए, और भूपेश सरकार की नाकामी को गिनावा कर कमल सखी का गठन किया। महिला मोर्चा महामंत्री भानुप्रिया साहू ने कहा कि भूपेश सरकार बेरोजगारों का हक छीन रही है बेरोजगारी भत्ता के नाम पर छलावा कर रही है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नंदनी सिन्हा एवं महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष हेमकुमारी चौहान, श्यामा साहू, पदमनी साहू ने सभी बहनों को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मंडल मंत्री मिलन नेताम, रामेश्वरी नेताम, गुलाबा पटेल, सोनिया ध्रुव, शकुन पटेल, हेमलता ध्रुव, जमुना साहू, सावित्री साहू, गोदावरी ध्रुव, सोनई यादव, बसंतीन यादव, जमुना साहू, बारो पटेल, प्रेमिन ध्रुव, सुशीला साहू उपस्थित थे। मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा एवं मंडल अध्यक्ष विजय यदु ने कमल सखी के सभी बहनों को बधाई प्रेषित किये।


