धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 27 अप्रैल। भाजपा मंडल मगरलोड के शक्ति केंद्र कपालफोडी के बूथ क्रमांक 46 नारधा में कमलसखी का गठन किया गया।
बूथ के पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान करने तथा प्रदेश सरकार के गलत नीति को उजागर करने केन्द्र की मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं को बताने हेतु मंडल अध्यक्ष विजय यदु मुख्य आतिथ्य में बैठक का शुआरंभ हुआ जिसमे मंडल महामंत्री यवन लाल साहू शक्ति केंद्र प्रभारी जीवराखन साहू बूथ अध्यक्ष डॉक्टर रामकृष्ण साहू महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष उर्वशी साहू मंडल उपाध्यक्ष दुर्गा साहू प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कविता यादव पार्षद झमित सिन्हामंडल मंत्री मनोरमा साहू पूर्व जनपद सदस्य त्रिलोत्मा साहू सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता दौलत राम निषाद, रामशरण साहू, लक्ष्मीनाथ पटेल, प्रेमानंद साहू ज्ञानचंद साहू जोधन साहु, अर्जून साहू संतोष कुमार साहू , कविता साहू, खिलेश्वरी जागेश्वरी पुनिया तुलसी साहू रेखा साहू निराशा , सुखांतिन , बिराजो, केशनी, धिरेखा ,संतोषी, चम्पा,लक्ष्मी बाई, ताराबाई, हिमेश्वरी, देवबती साहू, आदि जेष्ठ और श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहा।


