धमतरी

विधानसभा स्तरीय भव्य मितान सम्मान समारोह
26-Apr-2023 7:33 PM
विधानसभा स्तरीय भव्य मितान सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 26 अप्रैल। सिहावा विधानसभा क्षेत्र समस्त राजीव युवा मितान क्लब के तत्वधान में क्षेत्र की विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के मार्गदर्शन एवं महेन्द्र पाण्डेय विधानसभा समन्वयक राजीव युवा मितान क्लब सिहावा नगरी के दिशा निर्देशन पर विधयाक निवास नगरी में एक दिवसी समीक्षा बैठक रखी गई थी।

 जिसमें सिहावा विधानसभा क्षेत्र के 102 पंचायत के राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्यों की उपस्थिति रही।

 बैठक में विस्तार पूर्वक पिछले दिनों में विधानसभा क्षेत्र में राजीव युवा मितान के तत्वधान में कराए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, जिसमें सफल आयोजन के लिए विधायक मोहोदया ने क्लब के सदस्यों की हौसला बढ़ाते हुए कहा कि राजीव युवा मितान क्लब द्वारा ओलंपिक खेल का जो आयोजन ग्रामीण स्तर से प्रदेश स्तर तक की गई वे काबिले तारीफ है।

 सभी ने इस आयोजन में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और पूरे देश में आपके नेतृत्व को सहारा गया वहीं उन्होंने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। क्लब के माध्यम से हम सरकार की योजनाओं को गांव के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचा सकते हैं।

राजीव युवा मितान क्लब के युवा साथी हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं क्लब के तत्वावधान में हमेशा जनकल्याणकारी ग्रामीण स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं, निश्चित ही इसका लाभ आने वाले समय में सरकार को और ग्रामीणों को क्लब के माध्यम से जरूर मिल पाएगी।

उन्होंने सरकार की महत्वकांक्षी योजना के बारे में क्लब के सदस्यों को जानकारी दी कि ब्लॉक में गट्टासिल्ली एवं साकरा में रिपा संचालित की जा रही है।

 राजीव युवा मितना क्लब के साथियों को आने वाले दिनों में रोजगार मिल पाएगा जिससे क्लब के सदस्य सरकार के साथ विकास में कदम से कदम मिलाकर चलेंगे।

महेंद्र पाण्डेय ने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब के सभी सदस्यों को संगठित होकर भूपेश सरकार के हाथ को मजबूत करना है तथा उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्रामीण स्तर पर राजीव युवा मितना के तत्वधान जनकल्याणकारी कार्य निरंतर चलाए जाएंगे साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि आगामी कुछ ही दिनों में विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव के मार्गदर्शन में सिहावा विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा स्तरीय राजीव मितान के तत्वधान में भब्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना है, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला एवं क्लब के साथियों का सम्मन किया जाना है साथ ही विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम संगोष्ठी एवं राजीव युवा मितना क्लब की विचारधारा के बारे में विशेष चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में विशेष रुप से प्रदेश स्तर के जनप्रतिनिधि गण एवं छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री गण के उपस्थित में कार्यक्रम संपन्न कराने का प्रस्ताव रखा गया। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए समस्त क्लब के सदस्यों ने कार्यक्रम को बड़ी उत्सह और भव्यता के साथ कराने का निर्णय लिया साथ ही कार्यक्रम में सभी क्लब के साथियों का विशेष रुप से सहभागिता रहेगी ताकि पूरे प्रदेश स्तर पर राजीव युवा मितान क्लब की एक अलग पहचान बन पाए इसके लिए हमेशा विधानसभा क्षेत्र के समस्त क्लब के साथियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य की बात  कही गई।

 


अन्य पोस्ट