धमतरी

प्राकृतिक आपदा में मृत दंपत्ति के परिजनों को उचित मुआवजे की मांग
26-Apr-2023 7:31 PM
प्राकृतिक आपदा में मृत दंपत्ति के परिजनों को उचित मुआवजे की मांग

नगरी, 26 अप्रैल। भाजपा जिला मंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी सांकरा पहुँची जहाँ वे वहाँ के बाजार में हुए प्राकृतिक आपदा से पेड़ के नीचे दब कर मृत्यु हुए दंपत्ति के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं तथा मृत दंपत्ति केपरिजनों व बच्चों से मुलाकात करके संबल दिया। ज्ञात हो की 24 अपै्रल को तेज आंधी तूफान के चलते पेड़ गिरने से एक दंपत्ति की मृत्यु हो गयी, जो बाजार में भजिया बेच के अपना जीवन यापन करते थे। प्रेमलता नागवंशी ने उनके बच्चों व परिजनों से मुलाकात करके उनका ढांढस बंधाया। उन्होंने शासन से मृतक दंपत्ति के बच्चों व परिजनों के लिए उचित मुआवजे की माँग की ताकि बच्चों और परिजनों को कुछ सहायता मिल सके और उनका पालन पोषण व परवरिश हो सके। इस अवसर पर उनके साथ जनपद सभापति सुलोचना साहू, पूर्व सरपंच सती मरकाम, उपसरपंच पारस साहू, नागेंद्र बोरझा, साधुराम साहू व ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट