धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 24 अप्रैल। क्षेत्र में प्रतिभाओं को नित नया आयाम देने वाली संस्था कलीराम चंद्राकर पब्लिक स्कूल कुरूद में मेट्रो सिटी की तर्ज पर बच्चों के लिए ‘बीट द हीट’ पूल पार्टी का आयोजन किया गया।
नगर में पहली बार हो रहे इस आयोजन में नर्सरी से यूकेजी कक्षा के नन्हे-मुन्हें बच्चों ने कृत्रिम स्विमिंग पूल में पार्टी कर भरपूर आनंद उठाया। इस दौरान बच्चों के लिए फल सलाद, जूस, नींबू पानी, लस्सी, छांछ, आदि पौष्टिक आहार की व्यवस्था की गई थी। साथ ही पार्टी में रोचकता व भव्यता लाने के लिए लगाये गये मधुर संगीत एवं गीतों की श्रृंखला ने बच्चों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
प्राचार्य देवलाल यादव ने बताया कि हमने इस समर में बच्चों को मानसिक रूप से तरोताजा करने के लिए यह अनूठा प्रयास था, जो रंग लाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनीता तांडी, हेमेश्वरी चंद्राकर, उमा बैस, चंद्रिका प्रियदर्शिनी, हेमलता साहू, राकेश यादव, गीतांजलि जादौन आदि का सहयोग रहा।


