धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 23 अप्रैल। सिहावा विधानसभा के विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने ईद की बधाई देने ईदगाह भाठा पहुंची। जहां पर पूरे मुस्लिम समाज के लोगों को रमजान के महीना के अंतिम रोजा पूरे होने पर ईदगाह भाठा पर पूरे मुस्लिम समाज के लोगों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि नगरी का मुस्लिम समुदाय हमेशा खुशहाल रहें तरक्की करें और हमेशा सामाजिक सौहाद्र बनाए रखते हुए दूसरे समाज को भी सहयोग प्रदान करते हुए भाईचारे का परिचय दिया है और नगरी सिहावा के विकास के लिए बढ़ चढक़र हिस्सा लिया है।
हर साल की तरह इस वर्ष भी मुस्लिम भाईयों ने ईद का पर्व सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाया।स्थानीय ईदगाह में नमाजे ईदुल फित्र अदा की गई। उन्नतीसवां चाँद जैसे ही नजर आया लोग ईद की तैयारी में जुट गए। बाजार में रौनक नजर आई।
इस साल छोटे छोटे बच्चों ने भी रमजान के पूरे रोजा रहकर अल्लाह का शुक्र अदा किया। बरेली शरीफ से आये हाफिज मोहम्मद हसन साहब ने नमाजे
तरावीह बेहतरीन अंदाज में अदा करवाई। सुबह 9 बजे नूरी मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मोहम्मद यूनुस कादरी ने नमाजे ईदुल फित्र अदा करवाई।
इस मौके पर हाजी अब्दुल वहाब, हाजी अब्दुल करीम ,अल्ली भाई, जुम्मन बेग,तार भाई,रमजान भाई,शरीफ भाई, हाजी वाहजुद्दीन, लतीफ भाई, सदरे अंजुमन आमिर खान, शैख सलीम,जियाउद्दीन रिजवी, वहीद खान, असलम खिलची, हनीफ मेमन,फिरोज खान,इदरीस मेमन,सलीम मेमन, हाजी फारूक,अहमद रजा(गुड्डू), सरफराजुद्दीन(बन्टी), आसिफ़(भोलू भाई)फरीद खान,जमाल भाई,असरफ भाई,निशार भाई,कलीम खान,साबिर भाई,रसीद भाई,यूनुश भाई व जमात के सभी भाई मौजूद रहे। इस मौके पर स्थानीय विधायक लक्ष्मी ध्रुव, टी आई कुर्रे व अन्य लोग ईदगाह पहुँच कर मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी।


