धमतरी
भाजपा नेत्री अक्षय तृतीया के कार्यक्रम में हुईं शामिल
23-Apr-2023 8:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 23 अप्रैल। ग्राम सिरसिदा के मंडल पारा में मंडल निवास के छोटे - छोटे बच्चों के द्वारा पवित्र त्यौहार अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पुतरा - पुतरी के विवाह का आयोजन किया। जिसमें मंडल परिवार की महिलाओं ने बड़े ही उत्साह से इस पर्व को मनाया और बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी भी इस पर्व को मनाने उपस्थित रही। उन्होंने इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं प्रेषित किया। इस अवसर पर रेखा साहू रामेश्वरी साहू, गोमती साहू, पिंकी साहू, प्रशांत साहू, ऋषीकेश साहू, लता साहू, पायल, अंजलि, सुमन, दिव्या साहू, गायत्री, सरस्वती साहू, गीता साहू उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


