धमतरी

सिहावा हाट बाजार में नुक्कड़ सभा
22-Apr-2023 2:07 PM
सिहावा हाट बाजार में नुक्कड़ सभा

नगरी, 22 अप्रैल। 16 अप्रैल को सिहावा जोन की बैठक हुई जिसमें बूथ स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं 2023 में पुन: कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। जय भारत सत्याग्रह के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के तत्वाधान में सिहावा हाट बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें क्षेत्र की विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने केंद्र की सरकार की नाकामी, बेरोजगारी, महंगाई और उनके तानाशाही रवैया पर जमकर निशाना साधा वह जिस प्रकार चार बार के सांसद राहुल गांधी को षडयंत्र पूर्वक उनकी सदस्यता को समाप्त किया गया, क्योंकि राहुल गांधी ने लगातार मोदी अडानी के रिश्ते को बेनकाब किया है। संसद में और संसद के बाहर उसको मोदी सरकार घबरा गई है और राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है कभी ईडी के जरिए कभी सीबीआई के जरिए लेकिन राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं।
और ना ही कांग्रेस के कोई कार्यकर्ता डरने वाली नहीं है इन तानाशाहों से।

जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, पूर्व जनपद सदस्य अंजोर निषाद, महामंत्री आसिफ खान ने भी नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार को घेरा।


अन्य पोस्ट