धमतरी
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
19-Apr-2023 8:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 19 अप्रैल। जिले के नगरी ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत गोरेगांव के आश्रित ग्राम सामतरा में 18 गढ़ हल्बा समाज के वार्षिक अधिवेशन में हेल्थ एंड वेलनेश सेंटर गोरेगांव के स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
गौरतलब यह है की इस शिविर के माध्यम से कई लोग लाभान्वित हुए।
इस उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए भूतपूर्व सीएमओ डॉ. के एस शांडिल्य, हल्बा समाज प्रमुख हृदय नाग, सर्व आदिवासी समाज के ब्लाक अध्यक्ष उमेश देव सहित सामाजिक जनो ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर गोरेगांव के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम को सराहना करते हुए बधाई दी।
इस अवसर पर सीएचओ संगीता देवांगन, आर एच ओ खेमिन साहू, कीर्ति कंवर, मितानीन सुलोचना नाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कुमेश्वरी नाग समेत हजारों लोग मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


