धमतरी
नपं अध्यक्ष ने किया सार्वजनिक प्याऊ का उद्घाटन
19-Apr-2023 3:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 19 अप्रैल। व्यापारी भवन में शेड निर्माण कार्य का शुभारंभ एवं बाल संस्कार पाठशाला के बच्चों को अध्ययन सामग्री का वितरण नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने किया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए व्यापारी कल्याण संघ द्वारा नया बाजार में शुरू किए गए सार्वजनिक प्याऊ का उद्घाटन करते हुए उन्होंने व्यापारियों को इस नेक काम के लिए बधाई दी। इस अवसर पर सभापति मनीष साहू, चुम्मन दीवान ,व्यापारी संघ के योगेंद्र सिन्हा, रवि चन्द्राकर, धनेश बैस, खिलेंद्र चन्द्राकर, रोशन निर्मलकर, विकास चन्द्राकर, मुरली शादीजा, गोकुल साहू,पंकज केला, सोमू देवांगन, अनिल बजाज, प्रशांत शुक्ला, मोहेंद्र चन्द्राकर, जितेंद्र, कौशल सिन्हा, आकाश रमानी, सरिता ओझा, टेकेश्वरी देवांगन आदि मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


