धमतरी

अधिवक्ता संघ कुरुद के अध्यक्ष बने मुकेश
13-Apr-2023 3:31 PM
अधिवक्ता संघ कुरुद के अध्यक्ष बने मुकेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 13 अप्रैल।
अपने प्रतिद्वंद्वी रमेश पाण्डेय से 14 वोट अधिक पाकर मुकेश साहू अगले दो साल के लिए कुरुद अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं, उनकी टीम के बाकी पांच सदस्य पहले ही निर्विरोध चुनाव जीत शपथ का इंतजार कर रहे हैं।

बुधवार को कुरुद अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ, जिसमें एक को छोडक़र सभी सदस्यों ने मतदान किया। शाम को चुनाव अधिकारी बीडी साहू ने परिणाम जारी किया। जिसके मुताबिक मुकेश साहू को 43 वोट मिले, रमेश पाण्डेय को 29 वकीलों का भरोसा हासिल हुआ। इस तरह सबके पसंदीदा मुकेश साहू 14 मतों के बड़े अंतर से चुनाव जीतने में सफल रहे।

उपाध्यक्ष नरेश डिंगरे, सचिव मोहेन्द्र चन्द्राकर, कोषाध्यक्ष यशवंत साहू, सांस्कृतिक सचिव हेमंत निर्मलकर, सहसचिव श्यामशंकर चन्द्राकर पहले से निर्विरोध निर्वाचित हो शपथ ग्रहण के इंतजाम में लग गए हैं। अध्यक्ष चुने जाने के बाद कोर्ट परिसर में वकीलों ने अपने नये प्रधान का फूल माला से स्वागत किया।

इस मौके पर मुकेश साहू ने चुनाव में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने एवं वंचित, शोषित तबके तक न्याय को सुलभ बनाने का भरोसा दिलाया।


अन्य पोस्ट