धमतरी

बेमेतरा में युवक की हत्या, साहू समाज ने निकाली रैली, दोषियों को फांसी की मांग
10-Apr-2023 3:54 PM
बेमेतरा में युवक की हत्या, साहू समाज ने निकाली रैली, दोषियों को फांसी की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 10 अप्रैल। तहसील साहू समाज नगरी अध्यक्ष पुनीत राम साहू, परिक्षेत्र साहू समाज नगरी अध्यक्ष राजकुमार साहू, नगर साहू समाज नगरी अध्यक्ष ईश्वर लाल साहू के नेतृत्व में संयुक्त रूप से साहू समाज द्वारा बेमेतरा में युवक की हत्या के विरोध में रैली निकाली और हत्यारों को फांसी की सजा की मांग करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा गया।

इस दौरान तहसील उपाध्यक्ष अनराज साहू, सचिव सुभाष साहू, सह सचिव पेमंत साहू, हृदय साहू, धनीराम साहू, राजकुमार साहू, रामगोपाल साहू , ज्वाला प्रसाद साहू, अनिरुद्ध साहू, देऊराम साहू, योगेश साहू, गौतम चन्द्र साहू, भरत लाल साहू, बीरेंद्र साहू, सचिदानंद साहू, शेषनारायण साहू, निलम्बर साहू, लेखराम साहू, ओमप्रकाश साहू, सुरेश साहू, जन्मेजय साहू, मनहरण साहू, मनीराम साहू, जयकिशन साहू, हरीश सार्वा, तुलाराम साहू, हीरालाल साहू, चन्द्रभान साहू, हीरेन्द्र साहू, पुरषोत्तम साहू, उधोलाल साहू, उमेश साहू, यतींद्र साहू, राजू साहू, गणेश राम साहू, संतोष साहू, सावलु राम साहू सहित साहू समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट