धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 10 अप्रैल। विश्व हिन्दू परिषद के आह्वान पर बेमेतरा जिला के बिरनपुर में हुई हिंसा के विरोध में आज कुरुद बंद सफल रहा। भाजपा एवं हिन्दू संगठनों से जुड़े लोगों ने सुबह बाइक रैली निकाल व्यापारियों से बंद के लिए समर्थन मांगा।
बेमेतरा जिला में हुई घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को ही बंद का आह्वान कर दिया था। सोमवार सुबह वीएचपी, बजरंग दल, शिवसेना, और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सडक़ पर उतर नगर बंद के लिए समर्थन मांगा।
नगर ब्राम्हण समाज अध्यक्ष कमल शर्मा, सचिव रमेश पाण्डेय ने घटना की निन्दा करते हुए बंद को अपना समर्थन दिया। नगर बंद को सफल बनाने में रंजीत साहू, तिलोकचंद जैन, कृष्णकांत साहू, विनोद सचदेवा, भोजराज चन्द्राकर, मूलचंद सिन्हा, कमलेश,बादल चन्द्राकर आदि की भूमिका रही।
इस संवेदनशील मुद्दे पर कराए बंद में शांति सद्भावना को बरकरार रखने पुलिस प्रशासन ने तगड़ी व्यवस्था की थी, बंद कराने निकले कार्यकर्ता के पीछे पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी चलती रही ताकि कहीं भी किसी प्रकार से विवाद की स्थिति निर्मित न हो। कुरुद में हाफ डे तक बंद शांतिपूर्ण तरीके से रहा।


