धमतरी

एनएसयूआई ने 53वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
10-Apr-2023 2:29 PM
एनएसयूआई ने 53वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 10 अप्रैल।
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के 53 वें स्थापना दिवस के अवसर को एनएसयूआई सिहावा विधानसभा ने धूमधाम से मनाया।
विधायक कार्यालय नगरी में एनएसयूआई का झंडा फहराया गया। नगरी अस्पताल में इलाजरत मरीजों के बीच फल एवं बिस्कुट बांटी गई।

कार्यक्रम को सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव एवं पूर्व विधायक अम्बिका मरकाम ने संबोधित किया।
संगठन को मजबूती प्रदान करने और छात्रों के हितों की रक्षा करने का वादा किया गया।

कार्यक्रम में कुंज बिहारी देव, नंदनी कंचन, युवा कांग्रेस से प्रमोद कुंजाम,नदीम अली, सोनू चौहान, आदित्य ठाकुर, अभिषेक बंजारे, महेंद्र पांडे, विकाश ठाकुर, रूपेश साहू एवं एनएसयूआई से विधानसभा अध्यक्ष अंकुश देवांगन, प्रदेश सहसचिव गीतेश साव, शहर अध्यक्ष मनीष नेताम, विधानसभा उपाध्यक्ष वासुदेव नागेस, विरेद साहू, चिंटू नाग,सतीश साहू,राजेश यादव, नरहरी नेताम, दक्ष साहू, मोहनीश सेन, सुरज सोम, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सोनबेर, सिद्दीक, अमन राज, रजा, कुश, रवि कुमार, सोनल सोनी, वरुण, शुभम साहू, शेख अहमद आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट