धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 9 अप्रैल। ग्राम बोकराबेड़ा में पंचायत द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें गांव का युवक आत्माराम (29 वर्ष) मजदूरी का कार्य करता था जो कि कार्य करने के दौरान भवन के पास लगे हाईटेंशन तार में छड़ के टकरा जाने से करंट की चपेट में आ गया, जिसे अस्पताल ले जाते समय उसकी मृत्यु हो गई।
उक्त घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र के विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव उनके निवास में पहुंचकर शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया एवं मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर उनके परिजनों को इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की क्षमता प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना किए।
उक्त अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी लखन लाल ध्रुव, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलर गांव के अध्यक्ष कैलाश नाथ प्रजापति, शत्रुघ्न साहू, आसकरण पटेल, महेंद्र धेनु सेवक एवं मृतक के परिजन, ग्राम के गणमान्य नागरिक, माताएं एवं बुजुर्ग जन उपस्थित थे।


