धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 9 अप्रैल। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के सामाजिक न्याय सप्ताह (6 अप्रैल से 14 अप्रैल ) के तहत अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आत्म निर्भर भारत के तहत जनजाति समाज को आत्म निर्भर करने, जागरूक करने एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारी देने 8 अप्रैल शनिवार को प्रात: 9 बजे नगरी मंडल के ग्राम ठेनही और तुमड़ीबहार में ग्रामवासियों को केन्द्र सरकार द्वारा रोजगार गारंटी के तहत बढ़ाये गये पारिश्रमिक एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई।
साथ केन्द्र सरकार द्वारा जनजातियों और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए किये जा रहे योजनाओं की जानकारी भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नेताम और दिनेश्वरी नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी, सिरधन सोम सरपंच ठेनही द्वारा दी गई। जिसमें अजजा वर्ग के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता व उपसरपंच, पंचगण व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।


